Kulgam – जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है।
Kulgam
आज सुबह से ही इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी और अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि लश्कर-ए-तैयबा का वांछित कमांडर लतीफ भट्ट भी इसी इलाके में मौजूद है।
उसकी तलाश में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर अभियान शुरू किया है। अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF के जवान शामिल हैं।
फिलहाल मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी और किसी आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ भट्ट से वीडियो कॉल पर बात कर उससे सरेंडर करने को कहा है, हालांकि लतीफ ने सरेंडर से इनकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया था पर इससे लतीफ भाग निकला था।
