Kalighat Fire – कालीघाट में लगी आग

कोलकाता

Kalighat Fire – कोलकाता में फिर अग्निकांड की घटना घटी है। आग कालीघाट स्थित एक खाने पीने की दुकान में लगी है।

Kalighat Fire

बुधवार सुबह कालीघाट के सदानंद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।

शुरुआत में दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुँची है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:10 बजे के बाद आग लगी; आग को फैलते देख सबसे पहले उन्होंने ही इसे बुझाने का प्रयास किया।

दमकल विभाग को सुबह 8:22 बजे घटना की सूचना मिली और तुरंत दमकल गाड़ियां रवाना कर दी गईं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Share from here