PM Modi on Gold – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोने की खरीददारी को लेकर अपनी पुरानी बात का जिक्र किया।
PM Modi on Gold
लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर बहुत जरूरी न हो तो सोना न खरीदें।
पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने उनकी बात मानी और सोने की खरीदारी कम की। अब सोने की कीमतों में गिरावट के बाद कई लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनके पैसे बच गए।
उन्होंने इस अपील की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की अपील से की। पीएम मोदी ने कहा कि शास्त्री जी ने देशवासियों से एक समय का खाना छोड़ने की अपील की थी। देश ने उनकी बात मानी थी।
PM Modi on Gold – पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने उनकी सोना कम खरीदने की अपील पर भी भरोसा किया और पैसे बचे।
बता दें कि सोना और चांदी की कीमतों में पिछले साल काफी उछाल देखने को मिला था। जनवरी में सोना और चांदी आल टाइम हाई रेट पर पहुंच गए थे।
सोना की कीमत करीब 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 4.10 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
इसके बाद दोनों की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव जारी रहा, लेकिन अब दोनों धातुओं की कीमतें लगातार कम हो रही हैं।
