Yuzvendra Chahal – भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीती में कदम रख दिया है। युजवेंद्र चहल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
Yuzvendra Chahal
भाजपा में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बना दिया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी।
चहल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा – भाजपा परिवार में स्थान और मान सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का आभार प्रकट करता हूँ।
Share from here
