breaking news

Kolkata : डॉक्टरों के विरोध मार्च को पुलिस की अनुमति नहीं, मेडिकल कॉलेज से बउबाज़ार…

कोलकाता

Kolkata : पुलिस ने आज डॉक्टरों के विरोध मार्च को अनुमति देने से इनकार कर दिया। यह विरोध रैली मेडिकल कॉलेज से बाउबाज़ार थाना तक होनी थी।

Kolkata : Doctors Rally Medical college to Bowbazar police station

पुलिस का कहना है कि “पुलिस स्टेशन तक रैली निकालना जांच प्रक्रिया और कानूनी कार्यवाही में बाधा डालने जैसा है,” और “इस तरह के मार्च से कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।”

बउबाजार पुलिस स्टेशन ने एक ईमेल के माध्यम से बताया कि इस मार्च से सेंट्रल एवेन्यू पर ट्रैफिक बाधित होगा।

जांच में संभावित रुकावट का हवाला देते हुए, पुलिस ने आग्रह किया कि यह मार्च न निकाला जाए। उल्लेखनीय है कि यह विरोध प्रदर्शन कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों पर हुए हमले के जवाब में किया गया था।

सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से बाउबाज़ार पुलिस स्टेशन तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी।इसी थाने में तीन जूनियर डॉक्टरों को पेश होना हौ।

Share from here