Accident – फिर शहर में सड़क दुर्घटना, एक गंभीर रूप से घायल

कोलकाता

Accident – गुरुवार की सुबह एक एप कैब दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री और ड्राइवर दोनों नशे में थे।

Accident

घटना टेक्नोपॉलिस बिल्डिंग सामने हुई। चश्मदीदों के अनुसार, कैब चिंगरीहाटा से एयरपोर्ट की ओर जा रही थी।

लोगों के अनुसार गाड़ी की गति कम से कम 100 किमी/घंटा की थी। इस हालत में गाड़ी बेकाबू हो गई और टेक्नोपोलिस बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर लगे एक पेड़ से जा टकराई।

कार का फ्यूल टैंक फट गया, जिससे सड़क पर ईंधन फैल गया। गाड़ी ईंधन पर फिसल गई और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई।

ड्राइवर मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने गंभीर रूप से घायल यात्री को एक स्थानीय निजी अस्पताल पहुँचाया।

दुर्घटना के बाद गाड़ी से शराब की एक बोतल, क्षतिग्रस्त कार के ठीक बगल में पड़ी मिली। माना जा रहा है कि चालक भी नशे में था।

Share from here