West Bengal – बंगाल में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, नितिन गडकरी आज करेंगे 8700 करोड़ की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन

बंगाल

West Bengal – केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज 26 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे।

West Bengal

वे राज्य में 8,700 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

नितिन गडकरी का आज का यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में आयोजित होगा।

दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए, खड़गपुर-मोरग्राम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-116A) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

‘भारतमाला परियोजना’ के तहत, पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर से मुर्शिदाबाद के मोरग्राम तक 230 किलोमीटर लंबा चार-लेन वाला ‘ग्रीनफील्ड’ कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिसे पांच अलग-अलग पैकेजों में बांटा गया है।

हावड़ा में कोना एक्सप्रेसवे (NH-117) पर ट्रैफिक की पुरानी समस्या को दूर करने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की देखरेख में एक छह-लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

उम्मीद है कि इस परियोजना से कोलकाता और हावड़ा के बीच मालवाहक और यात्री वाहनों की आवाजाही काफी सुगम हो जाएगी।

उत्तर बंगाल को सिक्किम और भूटान की सीमाओं से जोड़ने वाली सड़कों को बेहतर बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए ह

Share from here