breaking news

Gold Robbery – 20 करोड़ रुपये का सोना लूट, 16 किलो….

महाराष्ट्र

Gold Robbery – नवी मुंबई के जुईनगर एमआइडीसी क्षेत्र में चार अज्ञात व्यक्तियों ने एक कार से लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया। 

Gold Robbery

चार बदमाशों ने वैन के शीशे तोड़कर उसमें सवार कर्मचारियों के साथ मारपीट की और 16 किलो 400 ग्राम सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने की बरामदगी के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

गुरुवार रात करीब 9:45 बजे चार कर्मचारी एक वाहन से सोने के आभूषण लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जुईनगर एमआईडीसी परिसर के सर्विस रोड पर वैगनआर कार से आए चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

इसके बाद बदमाशों ने लकड़ी के डंडे और लोहे की सरिया से वाहन के शीशे तोड़ दिए। कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बदमाश सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और कार को जब्त कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों से जुड़े कई अहम सबूत भी मिले हैं।

Share from here