Kolkata Fire – उल्टाडांगा के गोदाम में लगी आग

कोलकाता

Kolkata Fire – कोलकाता में फिर आग लगने की घटना घटी है। आग उल्टाडांगा में एक पेपर गोदाम में आग लगी है।

Kolkata Fire

दमकल विभाग को स्थिति पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 10:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था, हालांकि अंदर अभी भी धुआं निकल रहा है।

दमकल विभाग की एक बड़ी टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और स्थिति को संभालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उल्टाडांगा की गुरुदास दत्ता गार्डन लेन स्थित कागज के गोदाम से धुआं निकलता देखा गया।

पास ही झुग्गी-बस्ती होने के कारण, इस घटना से स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारणों का पता नही चल पाया है।

Share from here