breaking news

INDIA Bloc : परिसीमन बिल : स्टालिन और पवार को मनाने की कोशिशें तेज, चेन्नई जाएंगे गठबंधन के नेता, ममता बनर्जी…

देश

India Bloc : परिसीमन बिल को लेकर इंडिया गठबंधन को एक करने का एक और प्रयास अंतिम समय मे किया जा रहा है।

India Bloc

आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेता शरद पवार गुट को मनाने की कोशिश करेंगे।

खड़गे और सोनिया गांधी दोनों चेन्नई और मुंबई में डीएमके और एनसीपी (एसपी) पार्टी के नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे।

स्टालिन को मनाने के लिए राहुल गांधी भी जाएंगे। खरगे, एमके स्टालिन और शरद पवार से मिलकर बातचीत करेंगे।

मुंबई में ये मुलाकात शाम 8 बजे होगी। वहीं चेन्नई में इस मुलाकात के लिए दोपहर 2 बजे का समय तय किया गया है।

ममता बनर्जी भी दोनों पार्टियों के नेताओं को मनाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के साथ जा सकतीं हैं।

Share from here