Delhi Fire : पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में एक ई-रिक्शा पार्किंग एरिया में आग लगने की घटना घटी।
Delhi Fire
लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे गली नंबर 11 में यूनिटी मॉल के पास एक रिहायशी इमारत में हुआ।
आग की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम किया।
इमारत की मेजेनाइन फ्लोर पर फंसे छह लोगों को बाहर निकालकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, दो लोगों को करीब 10 फीसदी झुलसने के बाद उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Share from here
