sunlight news

महाराष्ट्र : औरंगाबाद जेल से 2 कोरोना संक्रमित कैदी फरार

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
मुंबई। औरंगाबाद जेल से दो कोरोना संक्रमित कैदी फरार हो गए हैं। जेल अधीक्षक हीरालाल जाधव ने इन दोनों कैदियों के फरार होने की शिकायत शहर के बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में सोमवार सुबह दर्ज कराई है। फरार कैदियों के नाम अकरम खान व सैयद कैफ है। पुलिस दोनों कैदियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार औरंगाबाद जेल के 29 कैदी जून महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन सभी कैदियों को एक कमरे में दो के हिसाब से रखकर इलाज किया जा रहा था। इनके साथ रहने वाले अन्य कैदियों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए जेल में ही एकांतवास में रखा गया था। 
रविवार रात को अकरम खान व सैयद कैफ ने कमरे की खिडक़ी तोड़ दिया और फरार हो गए। इसकी जानकारी सोमवार सुबह मिलते ही जेल अधीक्षक हीरालाल जाधव ने बेगम पुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।
दोनों कैदियों के फरार होने की जानकारी औरंगाबाद पुलिस नियंत्रण कार्यालय को दी गई है। इसलिए दोनों कैदियों की सघन तलाश की जा रही है। कोरोना संक्रमित कैदियों के जेल से फरार होने की खबर से औरंगाबाद जिले में सनसनी फैल गई है।
Share from here