Advertisement
sunlight news

बंगाल में 12 जून तक हो सकता है मानसून का प्रवेश

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी 12 जून यानी  शुक्रवार तक मानसून का प्रवेश होने की  संभावना है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने सोमवार को बताया है सबसे पहले उत्तर बंगाल में मानसून का प्रवेश होगा। उसके बाद कोलकाता में मानसून दस्तक देगा। उसके बाद से पूरे राज्य में लगातार बारिश होती रहेगी। इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका है।

Advertisement
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल पर निम्नदाब बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के बावजूद  कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत उत्तर बंगाल के जिलों में तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी दर्ज होती रहेगी। आगामी एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा जबकि अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री से ज्यादा ही रहेगा।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari