Advertisement
sunlight news

1993 मुंबई बम धमाके के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे युसुफ मेमन की हार्ट अटैक से मौत

देश
मुंबई। मुंबई बम धमाके के आरोपी युसुफ मेमन की शुक्रवार को नासिक के सिविल अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह नासिक जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। 
नासिक जेल अधीक्षक प्रमोद वाघ ने बताया कि युसुफ मेमन को शुक्रवार की सुबह हार्टअटैक आया था। उसे तत्काल नासिक सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन दिन में करीब 11 बजे अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। 
उल्लेखनीय है कि मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में विशेष कोर्ट ने युसुफ मेमन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह नासिक जेल में सजा भुगत रहा था।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari