Advertisement
sunlight news

भारत -चीन सिमा विवाद पर बोले राहुल, प्रधानमंत्री जी देश आपसे सच सुनना चाहता है

देश

नई दिल्ली। चीन से सीमा विवाद के मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पीएम मोदी बिना डरे, बिना घबराए बोलें कि चीन ने जमीन कब्जाई है और हम कार्रवाई करने जा रहे हैं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

Advertisement

 

राहुल गांधी ने कहा कि देश की सीमा पर कोई समस्या होने पर पूरा देश एक होकर सेना और सरकार के साथ खड़ा है। लेकिन जरूरी है कि सरकार देशवासियों से सच साझा करे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोई हिंदुस्तान में नहीं आया, किसी ने हमारी जमीन नहीं ली। राहुल ने कहा कि सैटेलाइट तस्वीर में दिख रहा है, सेना के पूर्व जनरल कह रहे हैं और लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन एक नहीं बल्कि तीन जगह कब्जाई है।

 

वीडियो में कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी आपको सच बोलना पड़ेगा, देश को बताना पड़ेगा, घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप कहेंगे कि जमीन नहीं गई लेकिन सच में जमीन चीन ने कब्जाई है तो तो चीन का ही फायदा होगा। हमें मिलकर इनसे लड़ना है और उठाकर फेंकना है। 

 

इस वीडियो में राहुल गांधी ने आखिर में एक सवाल भी पूछा कि हमारे शहीद जवानों को बिना हथियार के बॉर्डर पर किसने भेजा और क्यों भेजा? इस सवाल का जवाब पूरा देश जानना चाहता है। उल्लेखनीय है कि लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए, तभी से हालात तनावपूर्ण हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari