भारत में बैन से Tik Tok की मदर कंपनी ByteDance को 6 बिलियन डॉलर का नुकसान

देश

Tik Tok सहित 59 एप्स को को जबसे मोदी सरकार ने बैन किया है, तब से ही चीन तिलमिला गया है। क्योंकि महज Tik Tok पर ही बैन लगाये जाने से चीन को हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। अब इसको लेकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने खुद ये लिखा है कि चीन को इससे भारी नुकसान होगा।

ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया है कि पिछले महीने भारत और चीनी सैनिकों के बीच घातक सीमा झड़प के बाद भारत सरकार ने Tik Tok सहित 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इस फैसले से चीनी इंटरनेट कंपनी ByteDance जो Tik Tok की भी मदर कंपनी है उसको 6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। टिक टॉक भारत में काफी लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप था। भारत टिक टॉक ऐप इस्तेमाल करने वाले टॉप देशों में शामिल था।

Share from here