Advertisement
sunlight news

मॉर्निंग वॉकर्स के लिए खुला रवींद्र सरोवर और सुभाष सरोवर

कोलकाता
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुबह 5:30 बजे से सुबह 8:30 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक की अनुमति दे दी है। इसके बाद कोलकाता नगर निगम प्रशासन ने सुबह की सैर करने वालों को राहत देते हुए महानगर के ऐतिहासिक रवींद्र सरोवर और सुभाष सरोवर को भी सुबह में तीन घंटे के लिए खोलने की घोषणा कर दी है।
कोलकाता में सैर करने वाले अधिकतर लोग यहां घूमने-फिरने के लिए आते हैं। अब बताया गया है कि यह दोनों ही सरोवर सुबह में तीन घंटे के लिए खोले जाएंगे। दोनों झीलों का द्वार हर दिन सुबह साढ़े पांच बजे से तीन घंटे के लिए खुलेगा। 
केएमडीए के कार्यकारी इंजीनियर सुधीन नंदी ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 1500 लोग रवींद्र सरोवर में पहुंचे। सुभाष सरोवर में भी कमोबेश इतने ही लोग आए।  सुरक्षाकर्मियों और केएमडीए के कर्मचारी लगातार दोनों झीलों के पास घूमकर यह सुनिश्चित कर रहे थे कि लोग सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।
दोनों झीलों और आसपास के क्षेत्र के रख-रखाव का काम कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के पास है। पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से लोग सैर के लिए अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे थे। केएमडीए सीईओ अंतरा आचार्य ने कहा कि सुरक्षा के जरूरी बंदोबस्त सुनिश्चित करने के साथ हमने हर दिन तीन घंटे के लिए इसे खोलने का फैसला किया है। लोगों को शारीरिक दूरी के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari