Advertisement

पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले 649 नए संक्रमित, 16 की मौत

बंगाल

सनलाइट। कोरोना का प्रकोप राज्य में बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 649 नए संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 218, उत्तर 24 परगना से 162 और हावड़ा से 56 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 19819 हो गई है।

Advertisement

24 घंटे में 509 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 13037 हो गई है। 24 घंटे में 16 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 699 हो गया है। राज्य में अब 6083 एक्टिव केस हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari