sunlight news

पुलिस कांस्टेबल ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। कोलकाता में पुलिस के एक कांस्टेबल ने बैरक की तीन मंजिली इमारत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शनिवार दोपहर की है। 

कॉन्स्टेबल की पहचान अपूर्व मंडल (38) के तौर पर हुई है।  अपूर्व कोलकाता पुलिस के रिजर्व फोर्स में कार्यरत हैं। मूल रूप से उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के निवासी है और यहां पातिपुकुर बैरक में ही रहते थे। वर्तमान में राजभवन कोलकाता में उनकी ड्यूटी है। 
बताया गया है कि पातिपुकुर बैरक की तीन मंजिली इमारत से दोपहर  करीब 12:30 बजे बाकी पुलिसकर्मियों ने किसी चीज के अचानक गिरने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचकर देखा कि सीमेंट के कंक्रीट भूतल पर पुलिस कांस्टेबल अपूर्व मंडल खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। उसे तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया गया। 
किस वजह से उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की  है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले कई सप्ताह से वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि इसका क्या कारण था, इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिसकर्मी के घरवालों से बातचीत की जा रही हैं। 
Share from here