पश्चिम बंगाल में बेकाबू हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 2739 नए संक्रमित, 49 की मौत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में कोरोना बेकाबू हो रहा है और दिनों दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 2739 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 709, उत्तर 24 परगना से 586 और हावड़ा से 245 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 75516 हो गई है।

24 घंटे में 2213 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 52730 हो गई है। 24 घंटे में 49 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1678 हो गया है। राज्य में अब 21108 एक्टिव केस हैं।

Share from here