पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले 2931 संक्रमित, 3067 हुए डिस्चार्ज

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 2931 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 711 , उत्तर 24 परगना से 643 और हावड़ा से 156 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 101390 हो गई है।

24 घंटे में 3067 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 73395 हो गई है। 24 घंटे में 49 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2149 हो गया है। राज्य में अब 25846 एक्टिव केस हैं।

Share from here