बंगाल भाजपा की कमिटी में सोवन चटर्जी का नाम स्थायी आमंत्रित की सूची में

बंगाल

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति  में भाजपा के केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुकुल राय, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश  अध्यक्ष राहुल सिन्हा  व  असीम घोष तथा कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी  को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया  गया है।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को  राज्य कार्यसमिति के सदस्यों, आमंत्रित सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों का अनुमोदन किया। राज्य कमेटी में कुल 98 सदस्यों को शामिल किया गया है। इन सदस्यों के  अतिरिक्त मुकुल   राय, शोभन चटर्जी, राहुल  सिन्हा व असीम घोष को विशेष आमंत्रित सदस्य (पदाधिकारी) बनाया गया है। इसके साथ ही राय व सिन्हा औपचारिक रूप से प्रदेश  कार्यसमिति के कामकाज में शामिल हो गये। अब राज्य कार्यसमिति द्वारा लिये गये हर निर्णय में उनकी भागीदारी रहेगी।

 

बड़ाबाजार से मीना देवी पुरोहित, विजय ओझा, किशन झंवर, दिनेश पांडेय शामिल

 

98 सदस्यीय राज्य कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों व महत्वपूर्ण नेताओं को जगह मिली हैं। इनमें पूर्व सांसद व एथलीट ज्योतिर्मय सिकदर, पूर्व विधायक शमिक भट्टाचार्य, पूर्व उपमेयर मीनादेवी पुरोहित, भारतीय जनता युवा मोर्चा  के पूर्व प्रदेश  अध्यक्ष देवजीत सरकार, विजय ओझा, उमेश राय, सौरभ सिकदर, डॉ गीता चटर्जी सहित अन्य शामिल हैं।

 

स्थायी आमंत्रित कमेटी में कुल 110 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें सौमित्र खां, अग्निमित्रा पॉल, दुलाल बर, शंकुदेव पांडा, सुनील सिंह, राजेश यादव, गंगाप्रसाद शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, मनोज दीवान, उमाशंकर सिंह, दिनेश पांडेय, पवन सिंह, किशन झंवर, उज्जल पारेख, आलोक सिंह, शिवाजी सिंह राय, कमल बेरीवाल व दीपक सिंह सहित अन्य  शामिल हैं। 

 

विशेष आमंत्रितों में कुल 21 सदस्यों को रखा गया है। इनमें डॉ जयंत राय, राजू बिष्ट, रूपा गांगुली, डॉ स्वपन दासगुप्ता, रंतिदेव सेनगुप्ता, मोहित राय, प्रो पंकज राय व एसके कपूर सहित अन्य शामिल हैं। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष असीम घोष ने बताया कि कार्यसमिति की पार्टी के नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्य पदाधिकारियों द्वारा लिये गये निर्णयों को कार्यसमिति की बैठक में प्रत्येक तीन माह के बाद मंजूरी लेनी होती है।

कोलकाता के पूर्व मेयर व तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए शोभन चटर्जी को विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है, जबकि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार  बोस को नयी कार्य समिति में कोई जगह नहीं मिली है। 
Share from here