कोरोना काल के बीच चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। 3 चरणों में होंगे चुनाव। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव 28 अक्टूबर को होंगे, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को होंगे मतदान और तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को होंगे चुनाव। वोटों की गिनती 10 नवम्बर को होगी।
बिहार चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा बताए गए मुख्य बिंदु –
- बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है जिसके बाद एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे।
- नए सुरक्षा मानकों के साथ होंगे चुनाव।
- मतदान का समय 1 घंटे बढ़ाया गया है जिसके बाद सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
- 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नही कर सकेंगे।
- नामांकन ऑनलाइन भी भर सकेंगे।
- चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल होगा।
- कोरोना मरीज आखिरी घंटे में वोट डालेंगे।
- सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे।
- उम्मीदवारों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर डालनी होगी।
- अपराधिक केस के बारे में अखबार में बताना होगा।
