kolkata metro suicide

कोलकाता मेट्रो में खुदकुशी की कोशिश, सेवा बाधित

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में एक बार फिर खुदकुशी की कोशिश हुई है। रविवार सुबह 11:25 बजे के करीब बेलगछिया स्टेशन पर एक 25 साल की युवती ने डाउन लाइन में आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है।

 

मेट्रो रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि युवती द्वारा  खुदकुशी की कोशिश की सूचना मिलने के बाद मेट्रो रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। ट्रेन यातायात  को रोक दिया गया था। उसे निकालकर आरजी कर अस्पताल ले जाया गया है जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। इस खुदकुशी की कोशिश की वजह से सुबह 11:35 से दोपहर 12:20 बजे तक मेट्रो सेवा बाधित रही है। उसने क्यों खुदकुशी की कोशिश की है इस बारे में पता लगाने के लिए युवती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

Share from here