Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को भेजा गया जहर का पैकेट

विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के शोर-शराबे के बीच जहर भरा एक पार्सल वहां की पुलिस के हाथ लगा है। यह संदिग्ध पार्सल राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नाम भेजा गया था। इस पैकेज में रिसिन नाम का जहर होने का संदेह है जिसकी पुष्टि के लिए दो-दो जांच की जा चुकी है।

Advertisement

 

 

अमेरिकी न्यूज चैनल ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस को भेजी गई हर चिट्ठी या पार्सल की छंटनी कर जांच की जाती है। जांच में कोई संदेह नहीं रहने पर ही उसे आगे वाइट हाउस तक भेजा जाता है। द फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और सिक्रेट सर्विस मामले की जांच कर रही है। 

 

 

रिसिन बेहद घातक तत्व होता है जिसे कास्टर बीन्स से निकाला जाता है। रिसिन जहर खा लेने पर व्यक्ति को उल्टियां आती हैं, पेट और आंतों के अंदर से खून का रिसाव होने लगता है, लीवर, स्प्लीन और किडनी फेल होने लगते हैं और आखिर में इंसान का पूरा सर्कुलेटरी सिस्टम ही ठप पड़ जाता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari