breaking news

कोलकाता – गेमिंग ऐप से फ्रॉड करने वाला आमिर खान गाजियाबाद से गिरफ्तार, ED ने जब्त किए थे 17 करोड़

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता में ईडी की छापेमारी में गार्डेनरिच से मिले 17 करोड़ से ज्यादा रूपए मामले में मुख्य आरोपी और गेमिंग ऐप से करोड़ों रुपये का फ्रॉड करने वाला मास्टरमाइंड आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस ने आमिर खान को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। ईडी की छापेमारी के समय से ही आरोपी आमिर खान फरार था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की जांच के घेरे में आने के बाद से आमिर अलग-अलग जगहों पर भाग रहा था। अंतत: उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

Share from here