आप ने पंजाब में भगवंत मान को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम फेस कौन होगा, इसे लेकर राय ली थी। इस 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है और पहली पसंद भगवंत मान को बताया।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करके आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब भगवंत मान का नाम लिया तो जमकर ढोल बजे। इस दौरान भगवंत मान के तमाम समर्थक भावुक हो गए।

 

अरविंद केजरीवाल ने नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होना चाहिए, इसका हर पंजाबी को बेसब्री से इंतजार था। कई महीनों से लोग यही सवाल पूछते थे। मैंने एक ऐसा चेहरा देने के बात कही थी जिस पर हर पंजाबी को गर्व होगा। हमने सीएम चेहरा ढूंढने के लिए अलग प्रक्रिया की। दूसरी पार्टियां बेटे-बहू को सीएम का चेहरा बनाती हैं। मैं भगवंत मान को चेहरा घोषित कर देता, तो लोग भाई भतीजावाद का आरोप लगाते। क्योंकि मान मेरे भाई जैसे हैं। हमने एसएमएस मंगाए। 21 लाख 59 हजार लोगों ने मेसेज भेजे। कई ने मेरा नाम डाल दिया। उनको हटाकर 93 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया।’

Share from here