breaking news

Karnataka – कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन

अन्य

Karnataka – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज विधानसभा में का राज्य बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया है।

Advertisement

Karnataka Social Media Ban for kids under 16

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे।

बजट भाषण के दौरान सिद्धारमैया ने कहा है कि इस कदम का मकसद बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले बुरे असर को रोकना है।

बता दें कि कर्नाटक यह कदम उठाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। हालांकि चर्चा थी कि भारत सरकार ऐसा फैसला ले सकती है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी ऐसा ही कदम उठाया था जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगायी गई थी। वहीं फ्रांस में भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाए गए थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari