AAP आज ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी।
AAP
दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के किसी प्रोटेस्ट को परमिशन नही दीं गई है। घेराव के आह्वान के बाद पुलिस ने सात, लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है और 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर है।
Share from here
