Abhijit Gangopadhyay

Abhijit Gangopadhyay – भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की हालत अब भी गंभीर

कोलकाता दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Abhijit Gangopadhyay – पेन्क्रियाज की जटिल समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद और पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को गुरुवार को एयर एंबुलेंस से कोलकाता से दिल्ली एम्स लाया गया।

Abhijit Gangopadhyay

एम्स सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। अभिजीत गंगोपाध्याय की हालत पहले जैसी ही है। उन्हें हर तरह की सहायता के साथ आईसीयू में रखा गया है।

इस बीच, कोलकाता में उनकी जो शारीरिक जांच हुई थी, उसे दिल्ली में भी दोहराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को उनकी सभी जांच हुई थीं। उनकी जांच की रिपोर्ट आज यानी शनिवार को आ सकती है।

जांच के बाद डॉक्टर बताएंगे कि अभिजीत गंगोपाध्याय का इलाज किस दिशा में आगे बढ़ेगा। मेडिकल बोर्ड पूरे मामले की जांच कर रहा है।

बता दें कि Abhijit Gangopadhyay गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में पेट में मौजूद बैक्टीरिया कोलन में मौजूद बैक्टीरिया से कई गुना ज्यादा होते हैं।

कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनमें आंत के लीक होने पर बैक्टीरिया भोजन या खून के साथ मिलकर पूरे शरीर में फैल जाते हैं। इससे गंभीर सेप्सिस या संक्रमण हो सकता है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार अभिजीत गंगोपाध्याय के इलाज और स्थिति पर जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की निगरानी रहेगी। इसके अलावा स्पीकर ओम बिरला भी रोजाना रिपोर्ट लेंगे।

Share from here