Advertisement

Abhishek Banerjee – ईडी के समन पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुँचे अभिषेक बनर्जी

कोलकाता

Abhishek Banerjee – तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी प्राथमिक नियोग घोटाले के सिलसिले में CGO कॉम्प्लेक्स पहुंचे हैं।

Advertisement

Abhishek Banerjee

उन्हें सॉल्टलेक स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में सोमवार सुबह 11:00 बजे तक पेश होने का नोटिस भेजा गया था।

वे सुबह 10:00 बजे के करीब अपने कालीघाट स्थित घर से निकले। उनकी काली कार तय समय से पहले, सुबह 10:57 बजे CGO कॉम्प्लेक्स परिसर में दाखिल हुई।

गाड़ी से उतरने के बाद वे कॉम्प्लेक्स के अंदर चले गए। तृणमूल सांसद ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय काफी समय से इस घोटाले की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari