Abhishek Banerjee ED

Abhishek Banerjee के खिलाफ चुनाव आयोग पहुँची भाजपा, महिला उम्मीदवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

बंगाल

Abhishek Banerjee के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। अभिषेक पर मालदा दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

Advertisement

Abhishek Banerjee

इस आरोप पर बीजेपी ने आयोग में शिकायत दर्ज करायी।बीजेपी ने मांग की है कि अभिषेक बनर्जी को मौजूदा लोकसभा चुनाव प्रचार से निलंबित किया जाए।

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अभिषेक बनर्जी ने कालियाचक में प्रचार के दौरान मालदा दक्षिण बीजेपी उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा चौधरी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां कीं।

अभिषेक बनर्जी ने मालदा दक्षिण के कालियाचक विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा था – बीजेपी उम्मीदवार बड़ा भाषण दे रहे है।

खुद को निर्भया होने का दावा कर रहीं हैं। आप निर्भया नहीं हैं, आप निर्दयी हैं.. इसके आगे अभिषेक बनर्जी द्वारा कई और शब्द कहे गए। जिसके बाद भाजपा ने आयोग का रुख किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari