Abhishek Banerjee – शनिवार दोपहर को सीआईडी के अधिकारी अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित शांतिनिकेतन आवास पर पहुंचे थे।
Abhishek Banerjee
अभिषेक बनर्जी उस समय वहाँ मौजूद नहीं थे। वह कुणाल घोष के आवास पर गए हुए थे, जहाँ उन्होंने बेलियाघाटा में चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की।
बाद में, कालीघाट स्थित अपने घर लौटने पर अभिषेक ने स्पष्ट किया कि वह शांतिनिकेतन में नहीं रहते हैं; यदि सीआईडी उनसे मिलना चाहती है, तो उन्हें उनके कालीघाट स्थित आवास पर आना होगा।
उन्होंने कहा कि सीआईडी ही जानती है कि वे वहाँ क्यों गए थे। अभिषेक बनर्जी के बयान के बाद सीआईडी अधिकारी अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर पहुंचे।
Abhishek Banerjee के आवास पास स्थित सुरक्षाकर्मी ने सीआईडी अधिकारी को बताया कि वे ऑफिस में नोटिस दे सकते हैं, इसपर अधिकारीयों ने बताया कि नोटिस अभिषेक बनर्जी को ही देंगे।
इसपर सीआईडी अधिकारीयों को इन्तजार करने को कहा गया। कुछ देर बाद अभिषेक बनर्जी आए और अधिकारीयों ने उन्हें नोटिस दिया।
अभिषेक बनर्जी ने नोटिस लेने के बाद मीडिया से कहा कि पहले ईडी, सीबीआई थी अब कोलकाता पुलिस, राज्य पुलिस, नगर निगम से उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब वे दिल्ली वालों से नही डरे तो इनसे क्यों डरेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें झुकाने के लिए कई बार जन्म लेना पड़ेगा।
