Advertisement

Abhishek Banerjee – टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर फिर पहुंची सीआईडी

कोलकाता

Abhishek Banerjee – कथित हस्ताक्षर जालसाजी के मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को राज्य सीआईडी की एक विशेष टीम तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर पहुंची।

Advertisement

Abhishek Banerjee

सीआईडी के ऐसे पहुँचने पर फिर माहौल गरमा गया है। सीआईडी अधिकारी एक नोटिस लेकर पहुँचे थे। उन्हें कार्यालय में नोटिस देने को कहा गया।

इसपर अधिकारियों ने कहा कि वे अभिषेक बनर्जी को ही नोटिस देंगे। शारीरिक अस्वस्थता का कारण सुन अधिकारियों ने कर्मचारी को अभिषेक बनर्जी से रिसीव कॉपी पर साइन लाने को कहा।

कुछ देर बाद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के कर्मचारी ने नोटिस पर साइन लाकर अधिकारियों को दे दिया। इस दौरान कर्मचारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने ही साइन किए है।

इससे पहले, जांच एजेंसी सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को सोमवार को ही राज्य पुलिस मुख्यालय ‘भवानी भवन’ में जांचकर्ताओं के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।

हालांकि, टीएमसी सांसद सोमवार को भवानी भवन नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है और अपनी पेशी को आगे टालने का अनुरोध किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari