Advertisement

Abhishek Banerjee – अभिषेक बनर्जी के घर पहुँचे निगम अधिकारी

कोलकाता

Abhishek Banerjee – पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।

Advertisement

Abhishek Banerjee

आज, मंगलवार दोपहर कोलकाता नगर निगम (KMC) के बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों की एक विशेष टीम अचानक अभिषेक बनर्जी के कालीघाट रोड स्थित आवास पर पहुंच गई।

अधिकारियों ने उनके घर और उसके आसपास के हिस्से की नापजोख शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि जिस समय नगर निगम की टीम कालीघाट पहुंची, उस समय अभिषेक बनर्जी वहां मौजूद नहीं थे।

वे एक मामले के सिलसिले में सीआईडी के मुख्यालय भवानी भवन गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में निगम के अधिकारियों के पहुंचने पर स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कड़ी आपत्ति जताई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari