भाजपा की पराजय निश्चित- अभिषेक बनर्जी

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में देशभर में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार होगी।

Advertisement

राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के अपने संसदीय क्षेत्र में वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे थे।

मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 5 सालों तक केवल झूठ बोला है। नोटबंदी, जीएसटी जैसी जनविरोधी नीतियां बनाकर लोगों को परेशान किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने को ठान चुकी है और 23 मई को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *