sunlight news

बांग्लादेश : मस्जिद में एसी में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत

विदेश
बांग्लादेश के सेंट्रल नारायनगंज जिले में शुक्रवार रात को मस्जिद में एसी में विस्फोट होने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए हैं। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी है। 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को 37 घायलों को इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। इनमे से अधिकतर लोगों के शरीर पर 60 से 70 प्रतिशत जलने के निशान थे। साथ ही 25 अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 
अग्निशमन विभाग के कार्यकर्ताओं ने आंशका जताई है कि उस समय गैस लीक हुई होगी, जब मस्जिद में मौजूद सभी लोग रात को ईशा (प्रार्थना) के बाद लगभग 9 बजे के करीब मस्जिद से निकलने ही वाले थे। ग्राउंड फ्लोर पर लगे 8 एसी में विस्फोट होने के कारण आग लग गई और उस समय तीन मंजिला मस्जिद में लगभग 100 लोग मौजूद थे। 
 नारायनगंज में फतुल्लाह पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इंचार्ज शफीकुल आलम ने बताया कि बहुत तेज विस्फोट होने के कारण खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर गिर गए। सीलिंग फैन और स्विचबोर्ड जल गए। 
 ढाका में फायर सर्विस मुख्यालय के कंट्रोल रूम के अधिकारी कमरूल एहसान ने बताया कि आधा घंटा के कड़े प्रयास के बाद अग्निशमन विभाग के कार्यकर्ताओं ने आग को नियंत्रित किया। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari