Advertisement
breaking news

Accident – दो सड़क दुर्घटना, 1 की मौत, 5 घायल

कोलकाता

Accident – शहर में सड़क दुर्घटनाओं के मामले रोज सामने आ रहें हैं। जिनमे मौत भो हो रही है। शहर में अलग अलग जगह 2 सड़क दुर्घटना हुई है।

Advertisement

Accident

पहली घटना बेलघरिया राजमार्ग पर हुई है। जहाँ चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना एप कैब और ट्रक में भिड़ंत से हुई है।

बताया जा रहा है कि एप कैब को रेत से भरी एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कैब चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

दूसरी दुर्घटना शापूरजी ब्रिज के पास घटी। इस सड़क दुर्घटना में एक तरुणी की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हो गए हैं।

बताया गया कि स्कूटी पर 3 लोग बिना हेलमेट आ रहे थे। तेज गति के कारण स्कूटी ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari