कोलकाता। कोलकाता के बेलघरिया एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह 6:30 बजे हुआ। ढलाई कारखाने के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने एंबेसडर को टक्कर मारी और सड़क पर जा गिरा।
लहूलुहान बाइक सवार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक को हिरासत में लिया गया है। लापरवाही से वाहन चलाते हुए लोगों की जान को खतरे में डालने की गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों चालकों को नामजद किया गया है।
बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की उम्र 25 साल के आसपास है।