breaking news

Accident – ईएम बाईपास के पास सड़क दुर्घटना, गाड़ी पलटी

कोलकाता

Accident – आज सुबह सुबह ईएम बाईपास के पास एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

Accident

बताया जा रहा है कि एक गाड़ी उल्टाडांगा से चिंगड़ीघाटा की ओर जा रही थी। अपोलो अस्पताल के सामने गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ को धक्का मारा।

फुटपाथ को धक्का मारने के बाद घसीटते हुए गाड़ी पलट गई। चालक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी को सीधी कराकर किनारे करने का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी चालक का नाम रमाकांत बेरीवाला बताया जा रहा है।

उसकी उम्र करीब 67 साल है। उसे गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की गति तेज थी जिसके कारण हादसा हुआ।

Share from here