Advertisement
breaking news

Accident – खड़दह – सोदपुर स्टेशन के बीच ट्रेन के सामने आई गाड़ी, टकरा कर हुई क्षतिग्रस्त

बंगाल

Accident – उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह और सोदपुर स्टेशन के बीच बंद रेलवे फाटक पर हजारदुआरी एक्सप्रेस ने एक स्कॉर्पियो समेत दो वाहनों को टक्कर मार दी। 

Advertisement

Accident

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक कार बीटी रोड से जा रही थी। एक अन्य वाहन खड़दह स्टेशन से सटे लेबल क्रॉसिंग में प्रवेश कर गया।

बताया जा रहा है कि रेलवे सिग्नल को नहीं मानते हुए दोनों वाहन रेलवे लाइन पर चले गये थे। हालांकि, सिग्नल ग्रीन होने के कारण दूसरी तरफ का रेलवे फाटक बंद हो गया था।

तभी खड़ी कार को ट्रेन ने टक्कर मार दी। हालांकि बड़ा संकट देख तुरंत ट्रेन को भी रोका गया। स्कॉर्पियो का एक अंश और पीछे का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना में वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गये हैं।हालांकि घायल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari