Advertisement
breaking news

Accident – कोलकाता आ रही बस जाजपुर में ब्रिज से गिरी, 5 की मौत, कई घायल

बंगाल

Accident – कोलकाता आ रही बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। कोलकाता लौटते समय बस जाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल से गिर गई।

Advertisement

Accident

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले यात्रियों में एक महिला भी शामिल है।

घायलों की संख्या 30 से अधिक है। मालूम हो कि बस आज शाम पुरी से कोलकाता के लिए रवाना हुई थी।प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे जाजपुर जिले में नेशनल हाईवे 6 पर बारावती ब्रिज पर हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

दुर्घटना की खबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari