breaking news

Accident – सोदपुर में दुर्घटना, ट्रेन के धक्के से 2 की मौत

बंगाल

Accident – सोदपुर में देर रात एक हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। बताया गया कि रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिलाओं की मौत हुई।

Accident Sodpur

घटना से बुधवार को स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों महिलाएं लाइन पार कर रही थीं। उसी समय रेलगाड़ी आ गई। मृत महिलाओं का परिचय पता नही चल पाया है।

घटना के कुछ देर बाद सोदेपुर स्टेशन पर रेल यातायात सामान्य हो गया। बताया गया कि महिलाओं की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari