लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तमाम आशंकाओं को विराम लगाते हुए तेलुगु ऐक्टर और कमीडियन अली ने वाईएसआर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि अली के वाईएसआर कांग्रेस में शामिल होने से राजामुंद्री के आस-पास के इलाकों में पार्टी मजबूत होगी। ऐक्टिंग से राजनीति में प्रवेश करने वाले अली लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। अली के अलावा पिछले दिनों पूर्व विधायक और तेलुगू ऐक्ट्रेस जयसुधा ने भी कांग्रेस छोड़ वाईएसआरसीपी जॉइन कर ली थी।
