mamata banerjee

CM Mamata Banerjee on President Murmu – “साल में 50 बार आएंगे तो…” – राष्ट्रपति के बयान पर सीएम ममता बनर्जी का जवाब, कहा – भाजपा के इशारे पर…

कोलकाता देश बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CM Mamata Banerjee on President Murmu – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पश्चिम सरकार पर प्रोटोकॉल को लेकर नाराजगी जताई थी।

CM Mamata Banerjee on President Murmu

राष्ट्रपति के बयान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति भाजपा के एजेंडे को बेचने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को राष्ट्रपति ने उनके और उनकी सरकार के बारे में जो कहा, उसके पीछे भाजपा का हाथ है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, “हम माननीय राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं पर मुझे यह कहते हुए शर्म आ रही है कि उन्हें भी पॉलिटिक्स बेचने के लिए भेजा गया है! आप भाजपा की पॉलिसी में फंस गई हैं।

सीएम ने कहा कि उन्हें इवेंट या प्रोग्राम के बारे में पता नहीं था। “हमें यह जानकारी मिल जाती है कि आप कब आएंगे, कब जाएंगे। हम उसी तरह तैयारी करने की कोशिश करते हैं।

लेकिन अगर यह रेगुलर है… किसी दिन ‘A’ आता है, किसी दिन ‘B’, किसी दिन ‘C’ आता है, तो हमारे पास और कोई काम नही है क्या?

सीएम ने यह भी कहा, “साल में एक बार आइए, हम आपको ‘रिसीव’ करेंगे। अगर साल में पचास बार आओगे, तो क्या मेरे पास इतना टाइम है?

सीएम ने कहा कि मैं लोगों के साथ खड़ी हूं और SIR के लिए प्रोटेस्ट कर रही हूं। मैं आपकी मीटिंग में कैसे जा सकती हूं? मेरी प्रायोरिटी क्या है?

आप भाजपा की प्रायोरिटी हो। मेरी प्रायोरिटी पब्लिक है। सीएम ने कहा कि मुझे तो यह भी नहीं पता कि वह इवेंट किस ऑर्गनाइज़ेशन ने ऑर्गनाइज़ किया था।”

CM Mamata Banerjee on President Murmu – मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को ‘टारगेट’ किया जा रहा है। भाजपा की सलाह पर इलेक्शन के दौरान पॉलिटिक्स मत कीजिये ।

Share from here