Advertisement
sunlight news

रोज वैली चिटफंड घोटाला मामले में अभिनेता प्रसनजीत से पूछताछ

कोलकाता

कोलकाता। रोज वैली चिटफंड घोटाला मामले की जांच अब बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री टॉलीवुड तक जा पहुंची है। बांग्ला फिल्मों के अभिनेता प्रसनजीत से इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ कर रही है। वह शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे साल्ट लेक के सीजीओ कांप्लेक्स स्थित जांच एजेंसी के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचे।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। जांच एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि प्रसनजीत से पूछताछ कर उनका बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। वर्ष 2013 से पहले जब पश्चिम बंगाल में रोज वैली समूह का कारोबार जोरों पर चल रहा था तब प्रसनजीत के साथ समूह के मालिक गौतम कुंडू के करीबी संबंध थे। दोनों एक साथ कई मंचों पर नजर आए हैं। समूह के प्रचार-प्रसार में भी वह स्टार प्रचारकों में शामिल थे।‌

बताया गया है कि प्रसनजीत के बैंक खाते में चिटफंड समूह की ओर से कई बार आर्थिक लेन-देन भी हुए हैं। इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ होनी है। एक दिन पहले ही बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता से भी जांच एजेंसी ने नौ घंटे तक पूछताछ की है।

उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को जांच एजेंसी ने बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के तीन बड़े कलाकारों को नोटिस भेजा था, जिसमें रितुपर्णा सेन, सताब्दी रॉय और अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी शामिल हैं। प्रसनजीत को आगामी 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे सीजीओ कांप्लेक्स में हाजिर होने के लिए कहा गया था। ईडी के अनुमान के मुताबिक, रोज वैली घोटाला सारदा पोंजी घोटाले से पांच गुना अधिक है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari