एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा पर लगा सेना के अपमान का आरोप, BJP ने साधा निशाना

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक विवादित ट्वीट करके बुरी तरह फंस गई है। इस एक्ट्रेस पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप लगा है। उन्होंने अपने ट्वीट में सेना की उत्तरी कमान के कमांडर के बयान का जिक्र करते हुए उसे चीन की सीमा से सटे गलवान में सामने आ चुके एक पुराने घटनाक्रम से जोड़ा था। सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा,’Galwan says hi,’

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अपमानजनक ट्वीट. ऋचा चड्ढा कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। इसलिए मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं। ‘

Share from here