Advertisement
sunlight news

अधीर को फिर मिली प्रदेश कांग्रेस की कमान

बंगाल
कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार देर रात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इससे अधीर गुट में खुशी की लहर है।
उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को निवर्तमान अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के बाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त था। बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गौरव गोगोई की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए लंबी चर्चा की गई थी लेकिन किसी के नाम पर सहमति नहीं बन रही थी। इसी बीच अब्दुल मन्नान ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अधीर रंजन चौधरी को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी जिसे मान लिया गया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari