Advertisement

पश्चिम बंगाल – कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अनुच्छेद 355 लागू करने के लिए राष्ट्रपति को लिखा पत्र

बंगाल

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे पश्चिम बंगाल में अनुच्छेद 355 लागू करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार चले ।

Advertisement

 

चुनाव के बाद की हिंसा और बीरभूम जिले में मंगलवार की उस घटना का हवाला देते हुए, जिसमें आठ लोगों को जला दिया गया था, उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

 

कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह जानकर बहुत दुख होता है कि पिछले महीने ही पश्चिम बंगाल में 26 लोगों की राजनीतिक हत्याएं हुईं। चुनाव के बाद हुई हिंसा में कई लोगों की जान गई। पूरा राज्य भय और हिंसा की चपेट में है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, मैं आपसे संविधान के अनुच्छेद 355 को लागू करने का अनुरोध करता हूं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पश्चिम बंगाल की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार चलती रहे।’’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari