sunlight news

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कोलकाता

कोलकाता के रीजेंट पार्क थाना इलाके में मां से हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान चिरंतन साहा (25 वर्ष) के तौर पर हुई है। वह उक्त थाना क्षेत्र के 22 नंबर साहापाड़ा में अपनी मां के साथ रहता था।

 

एसएसडी डिवीजन के उपायुक्त आईपीएस रसीद मुनीर खान ने बताया कि बुधवार देर शाम मां के साथ चिरंतन का विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद जब उसकी मां उसके कमरे में गई तो देखा कि उसने खुद को फांसी लगा ली। उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Share from here